Media24Media.com: प्रतिभाओं का पावरहाउस है भारत: PM मोदी ने कहा - ग्रीन आर्मी का काम आपको करेगा प्रेरित

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रतिभाओं का पावरहाउस है भारत: PM मोदी ने कहा - ग्रीन आर्मी का काम आपको करेगा प्रेरित

Document Thumbnail

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि हमारा देश प्रतिभाओं का पावरहाउस है, जो नवाचार और साहस प्रदर्शित करने वाली असंख्य प्रेरक जीवन यात्राओं से भरपूर है। जी हां, साल के आखिरी दिन यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ग्रीन आर्मी का उल्लेख करते हुए उनके प्रेरणादायक अग्रणी कार्यों की सराहना की।


सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ग्रीन आर्मी का किया उल्लेख

वाराणसी के देवरा में ग्रीन आर्मी दृढ़ संकल्प वाली महिलाओं का संगठन है, जो नशाखोरी और जुए के खिलाफ जागरूकता बढ़ाता है। यह संगठन प्रत्येक बालिका के जन्म पर उत्सव मनाता है और दहेज प्रथा के विरुद्ध लड़ाई लड़ता है।

ग्रीन आर्मी दृढ़ संकल्प वाली महिलाओं का संगठन

इस समूह की स्थापना और कार्यों की शुरुआत चप्पल बनाने वाली एक फैक्ट्री से हुई थी और यहां बनाए गए चप्पलों की पहली जोड़ी प्रधानमंत्री को भेजी गई थी। बाद में प्रधानमंत्री की ओर से इस समूह को प्रशंसा पत्र भेजा गया और इसके कार्यों पर गर्व जाहिर किया गया।

 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.