Media24Media.com: निकाय चुनाव 2025: भाजपा ने रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों के लिए घोषित किए महापौर उम्मीदवार, देखे लिस्ट...

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

निकाय चुनाव 2025: भाजपा ने रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों के लिए घोषित किए महापौर उम्मीदवार, देखे लिस्ट...

Document Thumbnail

 निकाय चुनाव 2025: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों के उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने दुर्ग नगर निगम से अलका वाघमार को उम्मीदवार चुना है, जो तेज-तर्रार नेता मानी जाती हैं। रायपुर से नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। राजनांदगांव में भाजपा ने मधुसूधन यादव को फिर से उम्मीदवार के रूप में चुना है।


महासमुंद जिले में पिथौरा, तुमगांव और बसना नगर पंचायतों के अध्यक्षों के नामों के साथ-साथ महासमुंद नगर पालिका के 30 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों का भी ऐलान किया गया है। इसके अलावा, तुमगांव, सरायपाली, बागबाहरा और बसना नगर पंचायतों के 15-15 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों की भी घोषणा की गई है।





धमतरी जिले की 5 नगर पंचायतों—कुरुद, भखारा, आमदी, नगरी और मगरलोड—के 15-15 वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों की सूची भी जारी की गई है। वहीं, सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र में सभी नगर पंचायतों के अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ भाजपा ने 10 नगर निगम के लिए मेयर कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें रायपुर से मीनल चौबे, राजनांदगांव से मधुसूदन यादव, कोरबा से संजूदेवी राजपूत, बिलासपुर से पूजा विधानी, रायगढ़ से जीव वर्धन चौहान, जगदलपुर से संजय पांडे और दुर्ग से अलका वाघमार को टिकट मिला है।







Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.