Media24Media.com: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की पत्रकारों के साथ "एक मुलाकात - एक संवाद"

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की पत्रकारों के साथ "एक मुलाकात - एक संवाद"

Document Thumbnail

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने आज रविवार को राजधानी के प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के पत्रकारों के साथ "एक मुलाकात - एक संवाद" के तहत सौजन्य भेंट की।


एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में भारी संख्या में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक लोकप्रियता अर्जित मासिक प्रसारण "मन की बात" की 118वीं कड़ी सुनने के बाद देव ने पत्रकारों के साथ अनौपचारिक चर्चा की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने इस मौके पर पिछले एक वर्ष के दायित्व-काल में लोकसभा चुनाव, रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा को मिली सफलता का श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन व रणनीतिक संचालन के साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उनकी सरकार, पार्टी के पदाधिकारियों, सांसदों-विधायकों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के अनथक परिश्रम को देते हुए मीडिया जगत के सहयोग के लिए आभार माना।

देव ने विगत सितम्बर से शुरू हुए संगठन महापर्व के तहत सदस्यता अभियान से लेकर बूथ, मंडल, जिला के बाद प्रदेश इकाई के संगठन चुनावों के निर्विघ्न व सर्वप्रथम पूर्ण होने का चर्चा भी की। श्री देव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और यहाँ 1 जनवरी से लेकर 31 दिसम्बर तक सतत संगठनात्मक कार्यक्रम चलते रहते हैं। वर्तमान में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "संविधान गौरव अभियान" और आगामी दिनों में शुरू होने वाले "पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्देय अटलबिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष" का जिक्र भी देव ने किया और कहा कि आगामी निकट भविष्य में होने जा रहे नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में भी पार्टी "पंचायत से पार्लियामेंट तक" का लक्ष्य लेकर जनता के बीच जाएगी और प्रधानमंत्री मोदी की केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री साय की प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं व उपलब्धियों से जन-जन को अवगत कराएगी। देव ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश की जनता-जनार्दन का वही अटूट विश्वास हम फिर अर्जित करेंगे, जो पिछले विधानसभा, लोकसभा और रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा के प्रति व्यक्त हुआ है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने इस अवसर पर पत्रकारों के गैर राजनीतिक सवालों के रोचक जवाब देते हुए अपने छात्र संघ अध्यक्ष से लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तक की जीवन यात्रा के अनछुए पहलुओं का जिक्र किया। अनौपचारिक वातावरण में चली इस चर्चा में अनेक बार हँसी के ठहाके भी गूंजे।

देव ने सवालों के जवाब देते हुए भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारों के विकास कार्यों का बार-बार उल्लेख करते हुए बस्तर में लौट रही शांति और पर्यटन की सतत बढ़ रही संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की। देव ने मीडिया जगत से अनौपचारिक चर्चा के इस क्रम को नियमित करने का भरोसा भी दिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश के भाजपा विधायक अभिलाष पांडेय, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी व सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल,भाजपा रायपुर (शहर) जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर,रायपुर जिला (शहर) महामंत्री सत्यम दुवा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता, मुकेश शर्मा, अमरजीत छाबड़ा, पैनलिस्ट सुनील चौधरी, तौकीर रजा, डॉ. किरण बघेल, कृतिका जैन आदि उपस्थित रहे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.