Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

2024 में छत्तीसगढ़ में तेजी से विकास, कांग्रेस को मिलेगा घर बैठने का वक्त : डिप्टी सीएम साव

 रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि 2024 छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण वर्ष रहा है, जिसमें राज्य के विकास को एक नई दिशा दी गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास का पहिया जो रुक गया था, अब उसे ट्रैक पर लाकर तेज गति से विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है।


साव ने कांग्रेस पार्टी के संदर्भ में कहा कि विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को उचित सबक सिखाया है। अब कांग्रेस पार्टी नेतृत्व विहीन और दिशाहीन हो चुकी है, जो समाप्ति के कगार पर खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी निकाय और पंचायत चुनावों में कांग्रेस को घर बैठने का समय मिलेगा।

बीजेपी संगठन में महिलाओं की भागीदारी को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें नेतृत्व में अवसर देने की दिशा में काम किया है। आने वाले समय में भाजपा संगठन में महिलाओं को और अधिक सम्मानजनक स्थान मिलेगा।

बैलेट पेपर से चुनाव

इसके आगे उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव पर कहा कि, नगरीय निकाय चुनाव में विधानसभा,लोकसभा और दक्षिण उपचुनाव की तरह भाजपा को जीत मिलेगी. कांग्रेस पार्टी आज किसी भी विषय को जीत माने, जीत तो विधानसभा को मान रहे थे. उनके दावों से कुछ नहीं होना है।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.