Media24Media.com: BIG NEWS : दंतेवाड़ा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 7 माओवादी ढेर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

BIG NEWS : दंतेवाड़ा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 7 माओवादी ढेर

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया।


उन्होंने बताया कि इस महीने की 10 तारीख को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और कोंडागांव जिले से जिला रिजर्व बल ‘डीआरजी’, एसटीएफ (विशेष कार्य बल) और सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के संयुक्त दल को दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सल रोधी अभियान में रवाना किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि आज तड़के तीन बजे जब सुरक्षाबल के जवान क्षेत्र में थे, तब नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से अब तक सात नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है। इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल

इस अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी पर मुनगा के पास IED ब्लास्ट किया गया, जिसमे DRG के 02 जवान को मामूली चोट आई थी, फिर भी जवानों का हौसला कम नहीं हुआ. जवान अपने टारगेट तक पहुंचे और माओवादियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर किये गये फायरिंग में आत्मसुरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में 01 माओवादी ढेर हो गया.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.