Media24Media.com: ड्राई डे घोषित: इस दिन पूरे छत्तीसगढ़ में बंद रहेगी शराब की दुकानें, जारी हुआ आर्डर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ड्राई डे घोषित: इस दिन पूरे छत्तीसगढ़ में बंद रहेगी शराब की दुकानें, जारी हुआ आर्डर

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में 18 दिसंबर को शराब की खरीदी- बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस दिन राज्‍य के सभी शराब दुकान बंद रहेंगे। राज्‍य सरकार की तरफ से 18 दिसंबर को ड्रा डे घोषित किया गया है।


इसको लेकर राज्‍य के सभी जिलों में कलेक्‍टर बारी-बारी से आदेश जारी कर रहे हैं। 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती है। राज्‍य सरकार की तरफ से इस दिन शुष्‍क दिवस (ड्राई डे) घोषित करके रखा गया है। इस दिन शराब की बिक्री करते पकड़े जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि राज्‍य सरकार की तरफ से विभिन्‍न धार्मिक और सामाजिक त्‍योहार और तिथियों पर प्रदेश मे ड्रा डे की घोषणा की जाती है। छत्‍तीसगढ़ के साथ ही देश के ज्‍यादातर राज्‍यों में स्‍वतंत्रा दिवस, गणतंत्र दिवस, दीपावली और होली, महावीर जयंती, कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी, गांधी जयंती, गुरुघासी दास जयंती सहित अन्‍य दिनों में शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित की जाती है।

प्रदेश में सरकारी छुट्टी बता दें कि गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर राज्‍य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इस दिन राज्‍य के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके बाद दिसंबर में 25 तारीख को क्रिसमस के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.