Media24Media.com: कलेक्टर लंगेह ने एनयूएलएम की टीम को दी बधाई, स्वरोजगार घटक में राज्य में महासमुंद को मिला है प्रथम स्थान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कलेक्टर लंगेह ने एनयूएलएम की टीम को दी बधाई, स्वरोजगार घटक में राज्य में महासमुंद को मिला है प्रथम स्थान

Document Thumbnail

 महासमुंद : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज राज्य शहरी विकास अभिकरण की टीम को स्वरोजगार घटक में असाधारण प्रयास एवं समग्र प्रदर्शन हेतु राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


राज्य शहरी विकास अभिकरण के सामुदायिक संगठक (सीओ) श्रीमती ममता बग्गा, श्रीमती प्रेमशीला बघेल और श्रीमती राखी ठाकुर ने कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी। कलेक्टर लंगेह ने इस अवसर पर कहा कि नगरीय क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना बड़ी उपलब्धि है। एनयूएलएम द्वारा बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे भी इसी तरह कार्य करने कहा।

बता दें कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिसमें महासमुंद नगर पालिका को डे-एनयूएलएम अवार्ड्स 2023-24 अंतर्गत स्वरोजगार घटक में असाधारण प्रयास एवं समग्र प्रदर्शन हेतु राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्मानित किया। जिसके तहत महासमुंद नगर पालिका सीएमओ महासमुंदखिरसागर नायक के नेतृत्व में सामुदायिक संगठन सीओ श्रीमती ममता बग्गा, श्रीमती प्रेमशीला बघेल और श्रीमती राखी ठाकुर को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.