Media24Media.com: मंत्रियों के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर रहे CM साय, देखे Live

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मंत्रियों के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर रहे CM साय, देखे Live

Document Thumbnail

 रायपुर। CM विष्णुदेव साय मंत्रियों के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर रहे है। प्रेस कांफ्रेंस में विष्णु की पाती का विमोचन किया गया।


छत्तीसगढ़ की पुलिस भर्ती में अब अनुसूचित जनजाति(एसटी) अभ्य​र्थियों लंबाई और सीने की चौड़ाई में छूट मिलेगी। नए मापदंड के मुताबिक अब 163 सेंटीमीटर हाइट वाले अभ्यर्थी भी भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे जबकि सीने की चौड़ाई सामान्य में 78 सेंटीमीटर तथा फुलाए जान पर 83 सेंटीमीटर होना चाहिए। यह छूट सूबेदार, एसआई और प्लाटून कमांडर की सीधी भर्ती में लागू होगी।


साथ ही इसे सिर्फ एक बार के लिए ही लिए लागू की जा रही है। दोबारा उन्हें इसका फायदा नहीं मिलेगा। सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके अलावा रायपुर में 15 जनवरी से 15 फरवरी 2025 तक होने वाले ऑटो एक्सपो में गाड़ी खरीदने वालों को लाइफ टाइम रोड टैक्स पर एकमुश्त 50% की छूट देने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश के सभी डीलर्स को गाड़ी खरीदने वालों को इसका फायदा देने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.