Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्राथमिक शाला सलिहाभांठा के बच्चों ने किया धान खरीदी केंद्र का भ्रमण, किसानों का साक्षात्कार लेकर जाना धान बेचने का हाल, एक-दूसरे के सहयोग और पूरकता को समझा

 पटेवा : प्राथमिक शाला सलिहाभांठा के बच्चों ने प्रधानपाठक योगेश निर्मलकर के मार्गदर्शन में सलिहाभांठा स्थित धान खरीदी केंद्र का भ्रमण किया। कक्षा 4 की रूखमणी और तन्मय की अगुआई में भ्रमण में बच्चों ने धान खरीदी केंद्र के कर्मचारियों व किसानों से धान खरीदी के बारे में जानकारी प्राप्त किए। बच्चों साक्षात्कार लेते हुए वहाँ के कर्मचारियों से पूछा कि धान खरीदने के तरीके क्या है, किस तरह से धान का रखरखाव और उठाव होता है। साथ ही चोरी और बारिश से बचाने के उपाय की भी जानकारी प्राप्त किए। बच्चों से बात में बताया गया कि केंद्र में सीसीटीवी लगाया गया है।


किसानों से बात करते हुए जाना कि इस केंद्र में कितने गाँव से किसान धान बेचने आते हैं और किस तरह धान को लाते हैं। तौलने वाले कर्मचारी से बात करते हुए यह जाना कि किसानों का धान वे कैसे और बोरी में कितना धान तौलते हैं । खरीदी केंद्र के समीप में खोले छोटे से होटल संचालक से भी बात किए। उनसे जाना कि कितने किसान आते हैं और क्या-क्या बनाते हैं।


संचालक के यह बताने पर कि किसान अपने धान को लेकर खरीदी केंद्र में दिन भर रहते हैं तो इस बीच अपनी भूख को थोड़ा शांत करने के लिए नाश्ता करने आते हैं। इस तरह बच्चों ने एक दूसरे को सहयोग को देखा। इस भ्रमण में बच्चों ने धान खरीदी की प्रक्रिया और एक दूसरे के सहयोग और पूरकता को जाना। सभी बच्चे बहुत खुश दिखे। खरीदी केंद्र में उपस्थित लोगों ने बच्चों की इस कोशिश की खूब प्रशंसा किए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.