Media24Media.com: छत्तीसगढ़: गबन के आरोपी इस महिला सरपंच ने खाया जहर, पद से किया गया था ...

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़: गबन के आरोपी इस महिला सरपंच ने खाया जहर, पद से किया गया था ...

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पूर्व महिला सरपंच ने जिला पंचायत अधिकारी और पुलिस की मौजूदगी में जहर सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की है। पूर्व सरपंच को तुरंत बलौदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।


जानकारी के मुताबिक पूर्व महिला सरपंच शांति चौहान पर गबन के आरोप लगने के बाद जिला प्रशासन ने सरपंच पद से बर्खास्त कर दिया था। सरपंच पद से हटाए जाने के बाद पंचायत में स्थानापन्न सरपंच के लिए चुनाव होना था।

इस चुनाव को लेकर पूर्व महिला सरपंच नाराज थीं और उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया. घटना के समय पंचायत अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे. फिलहाल, जिला प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और शांति चौहान का इलाज बलौदा अस्पताल में जारी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.