Media24Media.com: Chhattisgarh : प्रदेश में प्रारंभ होंगे चार नये केन्द्रीय विद्यालय, सीएम साय ने पीएम मोदी के प्रति जताया आभार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Chhattisgarh : प्रदेश में प्रारंभ होंगे चार नये केन्द्रीय विद्यालय, सीएम साय ने पीएम मोदी के प्रति जताया आभार

Document Thumbnail

 रायपुर: छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से एक और सौगात मिली है। शुक्रवार की पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में छत्तीसगढ़ में चार नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के प्रस्ताव को मुहर लगी है। केंद्र सरकार के फैसले पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने खुशी जताई है। बता दें कि शुक्रवार को ही सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे से रायपुर वापस लौटे हैं। सीएम साय ने इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में चार नये केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। सीएम साय ने बताया कि नये स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय मुंगेली, सूरजपुर, बेमेतरा और जांजगीर-चांपा जिले के हसौद में प्रारंभ होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नये केन्द्रीय विद्यालय के प्रारंभ होने से राज्य के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा है कि केन्द्रीय विद्यालय अभिनव शिक्षण पद्धति और नवीनतम अधोसंरचना को लेकर लोकप्रिय है। छत्तीसगढ़ में इन विद्यालयों के प्रारंभ होने से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज आर्थिक मामलों के मंत्रिमण्डल समिति द्वारा देशभर में 85 नए केन्द्रीय विद्यालय (केवी) खोलने की मंजूरी दी गई है। इनमें से चार छत्तीसगढ़ को मिले हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.