Media24Media.com: छत्तीसगढ़ : हाथियों ने मचाया उत्पात, 35 हाथियों के दल ने 3 मकानों को तोड़ा, चट कर गए घर में रखा अनाज

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ : हाथियों ने मचाया उत्पात, 35 हाथियों के दल ने 3 मकानों को तोड़ा, चट कर गए घर में रखा अनाज

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 35 हाथियों के दल ने कांसाबेल वन परिक्षेत्र के बटाइकेला के बालाझार गांव में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात में तीनों मकानों को तोडऩे के साथ ही घर में रखे अनाज को भी खा गए।


इस पूरे मामले में ग्रामीणाजनों ने वन विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उल्लेखनीय हैं कि पत्थलगांव रेंज से 35 हाथियों का दल कांसाबेल वन परिक्षेत्र के बटाइकेला में प्रवेश कर उत्सात मचा रहे हैं जिसमें नर-मादा सहित हाथियों के शावक भी शामिल है।

बता दें कि पत्थलगांव रेंज से 35 हाथियों के दल ने कांसाबेल वन परिक्षेत्र के बटाइकेला में प्रवेश किया। हाथियों के दल में नर-मादा सहित हाथियों के शावक भी मौजूद थे। वहीं वन विभाग की टीम मैदानी इलाकों में मुनादी कर ग्रामीणो को अलर्ट कर रही है। 35 हाथियों की मौजूदगी के बाद ग्रामीणों में दशहत का माहौल व्याप्त है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.