Media24Media.com: छत्‍तीसगढ़ बीजेपी मना रही जनादेश दिवस; सीएम साय और प्रदेश अध्यक्ष ने जताया जनता का आभार, कहा...

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्‍तीसगढ़ बीजेपी मना रही जनादेश दिवस; सीएम साय और प्रदेश अध्यक्ष ने जताया जनता का आभार, कहा...

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार के कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने के अवसर पर आज भाजपा प्रदेशभर में जनादेश दिवस मना रही है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए सरकार की उपलब्धियों और आगे की योजनाओं पर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


सीएम साय ने जताया आभार
साय सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों का धन्यवाद किया। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने कहा:

प्रिय छत्तीसगढ़वासियों, जय जोहार

आज का दिन हमारे लिए गर्व और कृतज्ञता का प्रतीक है। 3 दिसंबर 2023 का वह स्वर्णिम दिन जब आपने छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन और समृद्धि के लिए भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश दिया। यह जीत आपके विश्वास और आशीर्वाद की विजय थी।

बीते एक वर्ष में हमारी सरकार ने आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रदेश में प्रगति के कई नए आयाम स्थापित किए। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘गारंटी’ के तहत किए गए सभी वादों को प्राथमिकता से पूरा किया। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। आगे भी हम आपकी उम्मीदों पर खरा उतरते रहेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने भी जताया आभार
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने भी इस अवसर पर प्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में उन्होंने लिखा:

छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता का भाजपा के प्रति विश्वास और आशीर्वाद के लिए सादर आभार एवं हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी के आशीर्वाद एवं अथक परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी ने आज ही के दिन ठीक एक वर्ष पहले विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी।

 

 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.