Media24Media.com: धान खरीदी शुरू होते ही होने लगा अवैध धान परिवहन, महासमुंद प्रशासन का तगड़ा एक्शन, 140 कट्टा धान किया जब्त

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

धान खरीदी शुरू होते ही होने लगा अवैध धान परिवहन, महासमुंद प्रशासन का तगड़ा एक्शन, 140 कट्टा धान किया जब्त

Document Thumbnail

 महासमुंद : कलेक्टर श्रीविनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिले में अवैध धान भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा उमेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में मंडी इंस्पेक्टर ने खेमड़ा जांच चौकी पर बड़ी कार्रवाई की है।


बीती रात मंडी इंस्पेक्टर  सिदार और  साजिदखान की उपस्थिति में रजन यादव, निवासी टरबोड़ा, नुआपड़ा (ओडिशा) से 140 कट्टा धान जब्त किया गया। रजन यादव द्वारा दो अलग-अलग वाहनों के माध्यम से 70-70 कट्टा धान अपने घर से खेमड़ा ले जाया जा रहा था।

जांच के दौरान रजन यादव परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहे, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई। जिले में अवैध धान व्यापार पर प्रशासन की सख्त नजर है, और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.