Media24Media.com: प्राथमिक शाला सलिहाभाठा में आनंद खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों व पालकों में रहा उत्साह

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्राथमिक शाला सलिहाभाठा में आनंद खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों व पालकों में रहा उत्साह

Document Thumbnail

 पटेवा : प्राथमिक शाला सलिहाभांठा में बाल कैबिनेट के तत्वाधान में खेल आनंद महोत्सव का आयोजन हुआ। इस खेल महोत्सव में शाला के बच्चों के साथ माता पालकों ने भी उत्साह के साथ बचपन की यादें ताजा की। इस वर्ष भी खेल महोत्सव में प्राथमिक शाला कोकड़ी संकुल खट्टा के बच्चे भी शामिल होकर सलिहाभाठा के बच्चों के साथ मित्रवत मिलते हुए आतिथ्य स्वीकार किए। स्वागत और खेल शुभारंभ मौके पर कक्षा 5 की चुमेश्वरी और कक्षा 4 की रूखमणी ने मंच संचालन किया। कक्षा 1 के खोमन ने आभार प्रदर्शन किया। प्रधानपाठक योगेश निर्मलकर ने खेलों के प्रारूप तथा नियमों पर प्रकाश डाला और आगंतुकों का अभिनंदन किया।


इससे पहले कक्षा पहली के भेवेंद्र का जन्मदिन होने पर सभिनके द्वारा जन्मदिन मनाकर शुभकामना प्रदान किए। पूरे खेल महोत्सव में लोगों का उत्साह प्रशंसनीय रहा। सभी लोग बच्चों का मनोबल बढ़ाते देखे गए। सभी ने इस आयोजन को खूब सराहा। विभिन्न मनोरंजक और रोचक खेलों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस खेल आनंद महोत्सव के आयोजन के लिए पालकों की ओर से नगद राशि और पुरुस्कार प्रदान किए।


इस अवसर पर पूरे गांव के लोगों के साथ प्राथमिक शाला कोकड़ी से गेंदलाल कोकड़िया, आनंद अग्रवाल बुक डिपो पटेवा, देवकी सिन्हा, जिज्ञासा साहू, धनेश्वरी दीवान, खोमिन सिन्हा, भारती साहू, शांता बरिहा, यमुना साहू, दौलत दीवान, घांसु राम दीवान, हीरालाल साहू, नीरा दीवान, फाग बाई यादव, जया साहू, ऐवेंद्र दीवान, कृपा राम ध्रुव, डगेश्वर साहू, मयाराम दीवान, भुवन साहू, भुनेश्वर साहू, कृपाराम दीवान उपस्थित थे। इस महोत्सव की सफलता में smc अध्यक्ष पिरित राम साहू, घांसुराम दीवान, तिलक साहू, झड़ीराम दीवान, गुलाब ध्रुव, संतोष बरिहा, डेरहा दीवान, समारू यादव, हितेश दीवान, पंचराम ध्रुव व पालकों के साथ शिक्षक धर्मेंद्र ध्रुव , रसोईया बिसनी बाई दीवान, सफाई कर्मचारी सुकदेव दीवान का विशेष सहयोग व समर्पण रहा।


विभिन्न खेलों में परिणाम इस तरह रहा

बालिका वर्ग खेल में कबड्डी में कक्षा चौथी सलिहाभांठा प्रथम, कोकड़ी द्वितीय, दीया जलाओ में लुनिमा, नोव्या, राखी, चम्मच दौड़- राजेश्वरी कोकड़ी, योगिता कोकड़ी, चुमेश्वरी, बॉल बास्केट -भूमिका, उपासना, द्रोणिका, बॉल फूँक- टुकेश्वरी, ओमकुमारी कोकड़ी, लुनिमा, सिक्का बीनो - योगिता कोकड़ी, डिम्पल, प्रियंका, बिल्ली चाल-बाल डाल लुनिमा, टुकेश्वरी, नोव्या, चूड़ी जमा करो - इंद्राणी , प्रियंका, चुमेश्वरी, कंचा निकाल - रेशमी, गंगा, नैना कोकड़ी, मेढक दौड़ - ओमकुमारी कोकड़ी, टुकेश्वरी, नोव्या कुर्सी दौड़ - काव्या, रूखमणी, गंगा रस्साकसी- काव्या, रेशमी, ललिता क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए।

बालक वर्ग कबड्डी में कक्षा 4 सलिहाभांठा प्रथम, कोकड़ी द्वितीय, बोरा दौड़-शिखर, धनराज, थनेश्वर, लंबी कूद- शिखर, शुकसागर, प्रेमसागर, बॉल बास्केट - खोमन, गीतेश, नमन, बॉल फूँक- गीतेश, ओम, गोविंद कोकड़ी, सिक्का बीनो - हिमांशु, दुलेश कोकड़ी, वेदांश, बिल्ली चाल-बाल डाल खोमन, गीतेश कोकड़ी, भेवेंद्र, कंचा निकाल - हिमांशु, मुकेश, खिलेश कोकड़ी, मेढक दौड़ - खोमन, गीतेश, केशव, कलेक्ट बॉल -धनराज, खिलेश कोकड़ी, शिखर, कुर्सी दौड़ - तिरथ, प्रेमसागर, दुलेश
रस्साकसी - धनराज, तन्मय, ओशराज क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.