Media24Media.com: दर्दनाक हादसा, खाई में बस गिरने से 22 लोगों की मौत, 35 यात्री थे सवार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दर्दनाक हादसा, खाई में बस गिरने से 22 लोगों की मौत, 35 यात्री थे सवार

Document Thumbnail

 उत्तराखंड। अल्मोड़ा में मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। 


जानकारी के अनुसार, नैनी डांडा से रामनगर जा रही एक बस आज सुबह खाई में गिर गई। गीत जागीर नदी के किनारे गिरी बस में 22 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हैं। बस 42 सीटर थी। बस में 35 से ज्यादा यात्री थे।

हादसे के बाद कुछ यात्री खुद ही बस से बाहर निकल आए। कुछ लोग छिटक कर नीचे गिर गए। घायल लोगों ने ही जानकारी दूसरों तक पहुंचाई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाने का काम किया जा रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.