Media24Media.com: छत्‍तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, गुलाबी ठंड के बीच बदली हवा की दिशा…

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्‍तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, गुलाबी ठंड के बीच बदली हवा की दिशा…

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। द्रोणिका के प्रभाव के कारण हवा में नमी की मात्रा घट रही है, जिससे तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की कमी आई है। हालांकि रायपुर में दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है, लेकिन रात का पारा दो डिग्री गिरकर ठंड का एहसास करा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार के बाद प्रदेश में ठंड का असर और तेज़ी से बढ़ सकता है।


मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि उत्तर-पूर्वी राज्यों में जल्द ही बर्फबारी शुरू होगी। इसका सीधा असर छत्तीसगढ़ के तापमान पर पड़ेगा, जिससे दिन और रात दोनों समय ठंड बढ़ने की संभावना है। 15 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। इसके बाद पछुआ हवाएं तेज़ी से बहेंगी, जो प्रदेश भर में तापमान को और गिरा देंगी।

बुधवार को छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक तापमान 34.2 डिग्री सुकमा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 13.0 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। अन्य प्रमुख शहरों में जगदलपुर का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री, दुर्ग का 17.2 डिग्री, और बिलासपुर का 18.8 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से कम रहा। दुर्ग में 17.2 डिग्री, बलरामपुर में 14.6 डिग्री, अंबिकापुर में 13.0 डिग्री, कोरिया में 16.5 डिग्री, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 14.8 डिग्री, कोरबा में 17.5 डिग्री, नारायणपुर में 14.2 डिग्री, बस्तर में 17.5 डिग्री और दंतेवाड़ा में 17.1 डिग्री दर्ज किया गया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.