Media24Media.com: राज्य स्तरीय इन्टैक क्वीज प्रतियोगिता में वृन्दावन विद्यालय के विद्यार्थी शामिल हुए

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राज्य स्तरीय इन्टैक क्वीज प्रतियोगिता में वृन्दावन विद्यालय के विद्यार्थी शामिल हुए

Document Thumbnail

 भारतीय सांस्कृतिक निधि इन्टैक छत्तीसगढ़ अध्याय द्वारा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय विरासत क्वीज प्रतियोगिता विगत 5 नवम्बर को रायपुर स्थित वृन्दावन हाल में सम्पन्न हुई। जिसमें पूरे छ्त्तीसगढ़ से 9 अध्यायो से प्रतिभागी शामिल हुए थे। इस प्रतियोगिता में स्थानीय वृन्दावन विद्यालय के छात्रद्वय समीर साहू कक्षा 10 वीं एवं अमन यादव कक्षा 9 वीं की टीम ने कड़ी स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल कर विद्यालय एवं नगर का नाम रोशन किया।


इस आयोजन की मुख्य अतिथि-डाॅ. इंदिरा मिश्र,पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव (आई ए एस ) छत्तीसगढ़ शासन थी।अध्यक्षता-श्री अरविन्द मिश्र,संयोजक इन्टैक छत्तीसगढ़ राज्य अध्याय ने की। विशेष अतिथि-आर्किटेक्ट प्रो. देवाशीष सान्याल,एन आई टी रायपुर एवं बन्धु राजेश्वर खरे सह-संयोजक इन्टैक महासमुन्द अध्याय थे।

इन अतिथियों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया। इस उपलब्धि पर इन्टैक महासमुन्द अध्याय के संयोजक दाऊलाल चन्द्राकर एवं इन्टैक के सभी सदस्य, मुख्य प्रबंधक वृन्दावन विद्यालय श्रीमती सुजाता विश्वनाथन, प्राचार्य इन्दु मिश्रा,प्रभारी शिक्षक यशवंत धृतलहरे एवं समस्त विद्यालयीन परिवार ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों को डाॅ. चितरंजन कर, पूर्व विभागाध्यक्ष भाषा एवं साहित्य पंडित रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय रायपुर ने मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शी उद्बोधन दिया।

ज्ञात हो कि विगत 14 सितम्बर को स्थानीय वन विद्यालय में आयोजित अध्याय स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता में नगर स्थित 7 विद्यालयों के 68 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिसमें वृन्दावन विद्यालय की टीम ने पहला स्थान हासिल किया था। जिनका राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ था। सरायपाली संयोजक यशवंत चौधरी का सराहनीय सहयोग रहा। संचालन डाॅ. राकेश तिवारी,पूर्व प्राचार्य दुर्गा महाविद्यालय व संयोजक रायपुर अध्याय एवं डाॅ.शिवी जोशी पुरातत्ववेत्ता पर्यावरण विशेषज्ञ व अतिरिक्त संयोजिका रायपुर ने किया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.