Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों को दी स्थापना दिवस की बधाई

Document Thumbnail

 Chhattisgarh State Foundation Day : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (1, नवंबर) हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप के निवासियों को स्थापना दिवस पर बधाई दी है।


प्रधानमंत्री मोदी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “मध्य प्रदेश के सभी क्षेत्रों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।” प्राकृतिक संपदा और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध यह प्रदेश हर क्षेत्र में विकास के नित-नए मानदंड गढ़ता रहे, यही कामना है।”

हरियाणा के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने एक्स पर कहा, “अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के लिए विख्यात हमारे हरियाणा ने देश के विकास में हमेशा अहम योगदान दिया है। राज्य के स्थापना दिवस पर यहां की प्रगति में भागीदार अपने सभी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई देने के साथ ही मैं उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

वहीं, कन्नड़ के निवासियों को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कन्नड़ राज्योत्सव एक बहुत ही विशेष अवसर है, जो कर्नाटक की उत्‍कृष्‍ट संस्कृति और परंपराओं की पहचान है। इस राज्य को उत्कृष्ट लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है, जो सभी क्षेत्रों में विकास और नवाचार को शक्ति प्रदान कर रहे हैं। कर्नाटक के लोगों को हमेशा खुशियां और सफलता मिले। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को राज्य के स्थापना दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। वैभवशाली लोक परंपरा और जनजातीय संस्कृति के अद्भुत संगम से सजा यह प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता रहे, यही कामना है।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप की जनता को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी।

राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर पोस्ट किया,” हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप के निवासियों को स्थापना दिवस पर मैं हार्दिक बधाई देती हूं। मेरी मंगलकामना है कि इन सभी राज्यों तथा संघ राज्य क्षेत्रों के लोग देश की विकास यात्रा में योगदान देते रहें और उनका जीवन शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहे। मैं उनके तथा सभी देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।”

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.