PM Modi Guyana Visit : पीएम मोदी बुधवार को गुयाना पहुंचे। उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने जॉर्जटाउन में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी समानताएं हमारी मित्रता को एक मजबूत आधार प्रदान करती हैं। तीन चीजें, विशेष रूप से भारत और गुयाना को गहराई से जोड़ती हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत की यात्रा स्केल, स्पीड और सस्टेनेबिलिटी की रही है। केवल 10 वर्षों में भारत 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और जल्द ही हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। हमारे युवाओं ने हमें दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बना दिया है।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और गुयाना दोनों को अपनी समृद्ध और विविध संस्कृति पर गर्व है। हमारे देश दिखा रहे हैं कि सांस्कृतिक विविधता हमारी ताकत है। हमारी समानताएं हमारी मित्रता को एक मजबूत आधार प्रदान करती हैं। तीन चीजें, विशेष रूप से भारत और गुयाना को गहराई से जोड़ती हैं-संस्कृति, भोजन और क्रिकेट… मेरे आगमन के बाद से मुझे जो प्यार और स्नेह मिला है, उससे मैं बहुत अभिभूत हूं।