Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी : सरकार ने अब तक 5.37 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदी, इतने का हुआ भुगतान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी : सरकार ने अब तक 5.37 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदी, इतने का हुआ भुगतान

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहा जाता जाता है जैसे की छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में अनवरत धान खरीदी का सिलसिला जारी है। 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी अभियान में गजब के आंकड़े सामने आए हैं। प्रदेश में 14 नवंबर से अब तक 5.37 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है। आइये जानते है कितने किसान ने अभी तक धान बेचा.


छत्तीसगढ़ में अब तक 1.16 लाख से अधिक किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 971 करोड़ 16 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। आपको बता दें कि धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा।

जाने कितने लाख से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।

इतने हजार किसानों ने बेची धान
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार 21 नवम्बर के दिन करीब 26 हजार 501 किसानों से 1.18 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी गई है। इन किसानों से धान खरीदने के लिए 30,828 टोकन जारी किए गए थे। वहीं, आने वाले दिन को धान की खरीदी करने के लिए 25,840 टोकन पहले से जारी किए गए हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.