Media24Media.com: विधायक सिन्हा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से की मुलाकात, नवनियुक्त सोसाइटी अध्यक्षों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

विधायक सिन्हा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से की मुलाकात, नवनियुक्त सोसाइटी अध्यक्षों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

Document Thumbnail

 महासमुंद। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मंगलवार को ग्राम बम्हनी व ग्राम बेलसोंडा स्थित खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही उपस्थित किसानों से उनकी समस्याओं से संबंधित चर्चा भी की। वहीं सोसाइटी कर्मचारियों को धान खरीदी के संबंध में निर्देशित कर कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं इस दौरान नवनियुक्त सोसाइटी अध्यक्षों का शपथ ग्रहण भी हुआ।




बता दें कि पूरे प्रदेश में इन दिनों धान खरीदी चल रही है। किसान समितियों में धान बेचने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी तारतम्य में मंगलवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ग्राम बम्हनी व ग्राम बेलसोंडा स्थित सोसाइटी पहुंचे।

इस दौरान नवनियुक्त सोसाइटी अध्यक्षों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इसके बाद सोसाइटी का निरीक्षण किया। धान खरीदी से संबंधित की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। सोसाइटी में धान बेचने आए किसानों से उन्होंने मुलाकात की। उनके साथ फसल, धान खरीदी से संबंधित चर्चा की। साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना। किसानों ने भी खुलकर विधायक के समक्ष अपनी बात रखी। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किसानों से कहा कि हमारी सरकार किसानों के प्रति प्रतिबद्ध है। किसान भाइयों में धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है।

यह रहे उपस्थित
इस दौरान मंडल अध्यक्ष श्याम साकरकर, मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश साहू, बम्हनी सोसाइटी अध्यक्ष रामेश्वर पांडे, बेलसोंडा सोसाइटी अध्यक्ष योगेश पटेल, बम्हनी ग्राम सरपंच डिगेश्वरी साहू, बेलसोंडा ग्राम सरपंच भामिनी चंद्राकर, गोविंद ठाकुर, पप्पू ठाकुर, नंदू जलक्षत्री, डिगेश साहू, हरेंद्र साहू, दीनू पटेल, मनीष जांगड़े, तीरथ धीवर, प्रेमु निषाद सहित सोसाइटी के कर्मचारी, किसान व अन्य उपस्थित थे।

कल 3 समितियों में किसानों से करेंगे भेंट मुलाकात


आज विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ग्राम शेर, खट्टी व झालखम्हरिया स्थित धान सोसाइटी में पहुंचेंगे। यहां नवनियुक्त अध्यक्षों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। साथ ही किसानों से भेंट मुलाकात भी करेंगे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.