Media24Media.com: Gold Price Today : सोने के भाव में लगातार तीसरे दिन आई गिरावट, जानिए आज क्या है 24 कैरेट की कीमत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Gold Price Today : सोने के भाव में लगातार तीसरे दिन आई गिरावट, जानिए आज क्या है 24 कैरेट की कीमत

Document Thumbnail

 Gold Price Today : देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज बुधवार को कमजोरी के साथ 80,3800 रुपये से लेकर 80,2300 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 73,690 रुपये से लेकर 73,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच ही बना हुआ है। वहीं, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं होने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर स्थिर बनी हुई है।


दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 80,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 73,690 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 80,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 73,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव

इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 80,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 73,590 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 80,230 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 73,540 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 80,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 73,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 80,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 73,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं, पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 80,280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 73,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 80,380 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 73,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

सर्राफा बाजार में भी गिरावट के कारण सोना हुआ सस्ता

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज गिरावट आने के कारण सोना सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 80,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 73,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.