Media24Media.com: मुख्यमंत्री साय ने गोवर्धन पूजा की दी शुभकामनाएं

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुख्यमंत्री साय ने गोवर्धन पूजा की दी शुभकामनाएं

Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को आज 02 नवम्बर गोवर्धन पूजा के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।


मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि गोवर्धन पूजा या अन्नकूट लोकजीवन से जुड़ा त्यौहार है। छत्तीसगढ़ में इस दिन गौ पूजन की परम्परा है। हमारी सनातन संस्कृति ने हमें सभी जीवों पर दया करना सिखाया है।अन्नकूट का त्यौहार भी हमें यही संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने साय ने कहा कि गोधन, खेती और जन-जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। गोवर्धन पूजा गौवंश की पूजा-आराधना का पर्व ही नहीं यह गौवंश की सुरक्षा और सेवा का संकल्प लेने का पर्व है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.