Media24Media.com: तहसीलदार से मारपीट : सामने आया घटना का CCTV फुटेज, आईजी ने टीआई को किया लाइन अटैच…

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

तहसीलदार से मारपीट : सामने आया घटना का CCTV फुटेज, आईजी ने टीआई को किया लाइन अटैच…

Document Thumbnail

 बिलासपुर। नायब तहसीलदार से सरकंडा थाना टीआई की बदसलूकी बड़ा मुद्दा बन गई है. घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आई है, जिसमें टीआई तोप सिंह नवरंग नायब तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा को धक्का देते नजर आ रहे हैं. घटना का ऑडियो-वीडियो वायरल होने के बाद आईजी ने कार्रवाई करते हुए टीआई नवरंग को लाइन अटैच कर दिया है. मामले में विभागीय जांच जारी है.


बता दें कि मंगलवार को सरकंडा थाना में थाना प्रभारी तोपसिंग नवरंग और पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया था, जिसके बाद नायब तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा ने थाना प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. वहीं, पुलिस ने भी नायब तहसीलदार और उनके भाई पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और गाली-गलौज का मामला दर्ज किया था.


मामले में नायब तहसीलदार के पक्ष में छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ एवं राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले प्रदेश के तमाम अधिकारी लामबंद होकर कलेक्टर के जरिए मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री, गृह मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा था. इसमें प्रारंभिक स्तर पर किसी भी प्रकार से संज्ञान नहीं लिए जाने और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी स्तर की जाँच कमिटी गठित नहीं किए जाने पर क्षोभ जताया गया था.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.