Media24Media.com: ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 साल का बच्चा गंभीर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 साल का बच्चा गंभीर

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है. दुर्ग जिले के ग्राम ढोर में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लोगों की जान ले ली. तीनों एक ही परिवार के थे. इस सड़क हादसे में एक 2 साल का बच्चा भी काफी जख्मी हुआ है. उसका इलाज चल रहा है.


घटना आज सुबह की है. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त था कि एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशिक परिजनों और गांव के लोगों ने हाइवे जाम कर दिया है. सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रक रॉन्ग साइड से आ रहा था, जिससे एक्सीडेंट हुआ.

मृतकों में राजेश साहू (32), उसकी बहन ऋतु साहू (28) और 12 साल भांजी शामिल है। वहीं 2 साल की भांजी की हालत नाजुक है। ये सभी कचान्दूर में गृह प्रवेश से लौट रहे थे, तभी रामेश्वरम महादेव मंदिर के पास 6:30 से 7 के बीच हादसे का शिकार हो गए.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.