Media24Media.com: महासमुन्द : सवारी बस से 28 लाख की चांदी की सिल्ली जब्त, जांच में जुटी पुलिस

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुन्द : सवारी बस से 28 लाख की चांदी की सिल्ली जब्त, जांच में जुटी पुलिस

Document Thumbnail

महासमुन्द :  पुलिस ने चांदी की अवैध तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. एक सवारी बस में से भारी मात्रा में चांदी की सिल्ली पकड़ी गई है. फिलहाल पुलिस चांदी की सिल्लियों को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है.


पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से 29.210 किलोग्राम चांदी की सिल्ली जब्त की, जिसकी कुल कीमत 28,33,370 रुपये है. यह कार्रवाई सायबर सेल और थाना सिंघोडा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई.

पुलिस ने सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया था. इसके तहत जिले के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया जा रहा था.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.