Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान जगन्नाथ के किए दर्शन, मंदिर सेवा समिति के सदस्यों से मिलकर जाना हाल-चाल

 रायपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर प्रभु के आशिर्वाद लिये. इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, एसएसपी संतोष सिंह, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह सहित कई नेता और अधिकारी मौजूद रहे.


गौरतलब है कि ओड़िसा के जगन्नाथ पुरी स्थित महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ के पांव छत्तीसगढ़ के सोंढूर, पैरी और महानदी के त्रिवेणी संगम के तट पर स्थित प्रयाग नगरी राजिम में पड़े थे, जिसे वर्तमान में भगवान कुलेश्वर मंदिर के रूप में आज लाखों श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैं। इसी की याद में गायत्री नगर में भी महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर का निर्माण कराया गया है।



बता दें, राष्ट्रपति मुर्मू ने मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर देशवासियों के लिए मंगल कामना की और मंदिर समिति के सदस्यों से मुलाकात भी की. इस दौरान राष्ट्रपति ने मंदिर के महत्व और यहां की धार्मिक परंपराओं के बारे में जानकारी ली. इसके बाद राष्ट्रपति भिलाई में आयोजित दीक्षांत समारोह के लिए रवाना हुईं.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.