Media24Media.com: महासमुन्द की छात्रा चंचल साहू का चयन, 'कृत्रिम बुद्विमत्ता: संभावना और सरोकार' विषय पर राज्य स्तरीय सेमीनार में लेंगी भाग

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुन्द की छात्रा चंचल साहू का चयन, 'कृत्रिम बुद्विमत्ता: संभावना और सरोकार' विषय पर राज्य स्तरीय सेमीनार में लेंगी भाग

Document Thumbnail

 महासमुन्द।  स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुन्द की कक्षा 9वीं की छात्रा चंचल साहू पिता धनेश कुमार साहू का चयन राज्य स्तरीय सेमीनार के लिए किया गया है। कृत्रिम बुद्विमत्ता: संभावना और सरोकार विषय पर चंचल साहू राज्य स्तरीय सेमीनार बिलासपुर के उन्नत शिक्षण अध्ययन संस्थान, तार बहार बिलासपुर में अपनी प्रस्तुति देंगी। इसके पूर्व चंचल साहू जिला एवं संभाग स्तर पर सेमीनार में चयनित होकर राज्य स्तरीय सेमीनार के लिए चुनी गई है।




चंचल साहू के मार्गदर्शक शिक्षक मितेश शर्मा और प्रखर साहू हैं। जिनके मार्गदर्शन में चंचल साहू अपनी प्रस्तुति देंगीं। राज्य स्तरीय सेमीनार में चयनित होने पर संस्था के प्राचार्य अमी रूफस, मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार कन्नौजे, संस्था के जी.आर. टांडेकर, विकास यादव, आकांक्षा भोई, आदि ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.