Media24Media.com: महासमुंद : पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश, लिखा- सूदखोर से हूँ परेशान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद : पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश, लिखा- सूदखोर से हूँ परेशान

Document Thumbnail

 महासमुंद। जिले के वार्ड नंबर 6 के नर्सरी में युवक की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे में लटकती मिली है। वहीं सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मृतक की आंख बंद है और जुबान भी बाहर नहीं निकली है। जिससे हत्या या आत्महत्या का रहस्य बना हुआ है, जिसका खुलासा पोस्टमॉर्टेम होने के बाद ही हो पायेगा। वहीं मृतक के जेब से सुसाइट नोट भी बरामद हुआ है। पूरा मामला महासमुंद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।


 

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम हेमंत साहू पिता प्रेम शंकर साहू वार्ड नंबर 6 बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि मृतक किसी महिला सूदखोर के प्रताड़ना के चलते परेशान था, बीती रात्रि कुछ लोग मृतक के घर पहुंचे थे, जिनके द्वारा मृतक को डराया धमकाया गया था। बाद में सूदखोर महिला भी मृतक के घर पहुंची थी। वहीं सुबह युवक की लाश पेड़ में लटकती पाई गई है। पुलिस को मृतक के जेब से सुसाइट नोट भी बरामद हुआ है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.