Media24Media.com: महासमुंद : मिनी माता सम्मान , बहादुर कलारिन सम्मान एवं वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार हेतु 07 तक आवेदन आमंत्रित

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद : मिनी माता सम्मान , बहादुर कलारिन सम्मान एवं वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार हेतु 07 तक आवेदन आमंत्रित

Document Thumbnail

 महासमुंद : छत्तीसगढ़ शासन महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न पुरस्कार और सम्मान कार्यक्रम संचालित करता है, जिससे समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके योगदान को प्रोत्साहित किया जाता है। इन पुरस्कारों के माध्यम से महिलाओं के अधिकार, साहस, संघर्ष और समाज में बदलाव लाने के प्रयासों को मान्यता दी जाती है।


जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि राज्य शासन द्वारा मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान में उत्कृष्ट योगदान के लिए एक महिला या अशासकीय संस्था को पुरस्कार राशि 2 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

इसी तरह बहादुर कलारिन सम्मान महिला उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष में महत्वपूर्ण योगदान और समाज में सकारात्मक बदलाव के प्रयासों के लिए संघर्षशील और साहसी महिला को पुरस्कार राशि 2 लाख रुपये और प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाती है। इसी प्रकार वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार महिलाओं में वीरता, शौर्य, साहस और आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में वीरता और साहस का प्रदर्शन करने वाली महिला को प्रोत्साहित करने हेतु 2 लाख रुपये और प्रशस्ति पट्टिका प्रदान किया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस हेतु इच्छुक महिलाएं और संस्थाएं संबंधित कार्यालय से निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर, अपनी व्यक्तिगत प्रोफाइल और संबंधित जानकारी के साथ आवेदन पत्र 7 अक्टूबर 2024 तक जिला कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, महासमुंद में जमा कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग से संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.