Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में 50 फीसदी हुआ कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, दीपावली के पहले साय सरकार ने पूरी की मांग

Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की लंबित मांग को पूरी करते हुए 4 प्रतिशत डी ए बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया गया है।  छत्तीसगढ़ के अधिकारी कर्मचारी संघ ने गत दिनों विधानसभा अध्यक्ष के नाम लेटर दिया था। जिसमें संघ ने डॉ. रमन सिंह को ज्ञापन सौंप कर लंबित महंगाई भत्ते की एरियर भुगतान की मांग की थी। संघ ने कहा है कि छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के अनुरोध पर प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को 4 फीसदी महंगाई भत्ता मार्च 2024 से स्वीकृत किया गया है। जबकि इसके जुलाई 2023 से स्वीकृत किया जाना चाहिए था। डीए का एरियर नहीं मिलने से छत्तीसगढ़ के 4 लाख कर्मचारियों और शिक्षकों को बड़ा नुकसान हो रहा है।




बता दें कि वित्त विभाग ने 14 मार्च 2024 को आदेश दिया था कि प्रदेश के कर्मचारियों को 4 फीसदी महंगाई भत्ता जुलाई 2023 से दिया जाएगा। इस पत्र में कहा गया था कि जुलाई 2023 से 4 फीसदी महंगाई भत्ता स्वीकृत करने के लिए संशोधित आदेश एवं 2019 से लंबित एरियर्स की राशि जीपीएफ खाते में समायोजित की जाए। इस संबंध में बताया गया कि 4 फीसदी महंगाई भत्ता का भुगतान जुलाई 2023 से करना है।

 *सीएम विष्णुदेव साय ने की थी घोषणा*
छत्तीसगढ़ में 2023 में विधानसभा चुनाव हुए थे। चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत मिली थी, जिसके बाद दिसंबर 2023 में विष्णुदेव साय राज्य के सीएम बने। सीएम साय ने 16 मार्च 2024 को 5 फीसदी डीए में वृद्धि की घोषणा की मगर आदेश में लिखा गया कि यह 1 मार्च 2024 से देय होगा। कर्मचारियों का कहना है कि कायदे से उसे जुलाई से देय करना था।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि नई सरकार में कर्मचारियों के एरियर्स पर कैंची चल गई। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के अध्यक्ष कमल वर्मा ने कहा है कि अब एरियर्स के लिए हम लड़ रहे थे। फेडरेशन के लिए यह सबसे अहम लड़ाई है। महंगाई भत्ता कर्मचारियों का अधिकार है। यह सरकार भी मानती है।

इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  राज्य के कर्मचारियों को  दीपावली का उपहार दिया है।

राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% किए जाने की घोषणा की। यह 01अक्टूबर से  राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। कैबिनेट की बैठक से पहले ही मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की है कि 4%  बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.