Media24Media.com: मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं, कहा - हमेशा सत्य की होती है जीत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं, कहा - हमेशा सत्य की होती है जीत

Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि विजया दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है।


यह हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि विजयादशमी का पावन पर्व सभी के जीवन में नकारात्मकता और कठिनाइयों का अंत करने के साथ सुख,समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.