Media24Media.com: छत्तीसगढ़ : नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में 36 ढेर, मुठभेड़ जारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में 36 ढेर, मुठभेड़ जारी

Document Thumbnail

 Chhattisgarh Encounter : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 36 नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी मिल रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षाबल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। मौके से बड़ी संख्या में ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ जारी है।


दरअसल, सुरक्षाबलों को शुक्रवार को एक मुखबिर से सूचना मिली की जंगल में नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में हैं. सूचना मिलने के बाद फोर्स को मौके के लिए रवाना किया गया. जवानों को आता देख नक्सलियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई. जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. जवानों को भारी पड़ता देख मौके से नक्सली पीछे हट गए. इस मुठभेड़ में कई इनामी नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है. नक्सलियों की कंपनी नंबर 6 को भी पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है.

अबूझमाड़ के थुलथुली गांव के जंगल में हुई मुठभेड़

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IG) सुंदरराज पी ने बताया कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा में अबूझमाड़ के थुलथुली गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को मार गिराया गया है. अब तक 14 के शव मिले हैं. सुरक्षाबल के दल में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और विशेष कार्य बल (STF) के जवान शामिल थे.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.