Media24Media.com: Chhattisgarh : बच्चे काे बोरे में डाल अपहरण का प्रयास, पुलिस ने दो बाबाओं को पकड़ा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Chhattisgarh : बच्चे काे बोरे में डाल अपहरण का प्रयास, पुलिस ने दो बाबाओं को पकड़ा

Document Thumbnail

 रायपुर ।  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गुरुवार सुबह भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में बच्चे के अपहरण की कोशिश का मामला मामला सामने आया है। खुर्सीपार गणेश मंदिर के पास बाबा के भेष में दो लोग बच्चे को बहला फुसलाकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। बच्चे की सूझबूझ से वे असफल रहे। लोगों की नजर दोनों पर पड़ी तो उन्होंने  पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाबाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


जानकारी के अनुसार आज सुबह खुर्सीपार के गणेश मंदिर के पास बाबा के भेष में भगवा वस्त्र पहने दो व्यक्ति सड़क से गुजर रहे एक करीब 10 साल के बच्चे को बिस्किट दे रहे थे। बच्चे ने बिस्किट लेने से मना किया तो दोनों उसे बोरे में भरने का प्रयास करने लगे। इस दौरान बच्चे ने सूझबूझ का परिचय देते हुए चिल्लाने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो तो बाबा भेषधारी दोनों वहां से भाग गए। तत्काल लोगों ने इसकी सूचना खुर्सीपार पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ ही देर में दोनों बाबा भेषधारी व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। बच्चे ने बताया कि वह अपने पिता को टिफिन देने दोपहर में जाता है। गुरुवार को 11 से 12 बजे के बीच वह टिफिन देने निकला और वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। इसके बाद इसकी सूचना खुर्सीपार पुलिस को दी गई। तेजी से फैली बाबाओं द्वारा बच्चा चोरी की खबर खुर्सीपार में तेजी से फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और और दोनों बाबाओं से अभी पूछताछ की जा रही है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.