Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राष्ट्रीय पर्यावरण सेवी सम्मान-2024 से सम्मानित हुए सुरेन्द्र साहू

Document Thumbnail

 लखनपुर (सरगुजा) । छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को प्राकृतिक और सामाजिक पर्यावरण के मसीहा अनुपम मिश्र की याद में गोदावरी फाऊंडेशन रांची झारखंड, सावित्री बाई सेवा फाउंडेशन पुणे के द्वारा प्रेस क्लब रांची झारखंड में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं समाज सेवा के सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय पर्यावरण सेवी सम्मान से सर्टिफिकेट, शाल देकर सम्मानित किया गया।


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, गंगा मुक्ति आंदोलन के प्रवर्तक अनिल प्रकाश, प्रसुन ललांत, एंवडा अजय सिन्हा और वरिष्ठ पत्रकार अशोक वर्मा थे।छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को यह पुरूस्कार बाल अधिकार , महिला अधिकार, नशा मुक्ति के खिलाफ जन जागरूकता अभियान, मानव व्यापार के खिलाफ जागरूकता अभियान,बाल विवाह रोकने हेतु जन-जागरूकता अभियान, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण पर लगातार कार्य करने में लगातार किये गये उत्कृष्ट सेवा कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सुरेन्द्र साहू समाज सेवी संस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव के पद पर लगातार 32 वर्षों से सामाजिक कार्य कर रहे है। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को पुर्व में नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा जिला युवा पुरस्कार एवं राज्य युवा पुरस्कार ,स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, साहित्य अकादमी एवं मैथिल प्रवाहिका द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान, भारतीय आदिम जाति सेवक संघ दिल्ली द्वारा आदिवासी सेवा सम्मान, मानसिक कल्याण अभिभावक संघ बिलासपुर द्वारा सेवा सनद सम्मान, छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग रायपुर द्वारा बाल गौरव सम्मान, छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान, तेजस्वी फाऊंडेशन रायपुर द्वारा मानव सेवा सम्मान, एकता फाऊंडेशन नागपुर द्वारा कोविड योद्धा गौरव सम्मान,साथी फाऊंडेशन द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान , मिलाई में रक्त मित्र सम्मान, बुजुर्गो की चौपाल संस्था रायपुर द्वारा श्रवण कुमार सम्मान, वक्ता मंच रायपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण सम्मान, कानपुर द्वारा नवसृजन कला प्रवीण अवार्ड, नर्मदा मिशन जबलपुर द्वारा समर्थ अंलकरण पुरूस्कार एंव दिल्ली में अन्तरराष्ट्रीय कबीर सम्मान से सम्मानित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार पर्यावरण संरक्षण रक्षा और समाज सेवा में लगातार कार्य कर रहे लोगों को प्रदान किया गया है। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को पुरूस्कार मिलने पर अनेक लोगो ने बधाई दिया है । यह पुरस्कार पर्यावरण संरक्षण , वृक्षारोपण और सामाजिक कार्य करने पर प्रदान किया गया है। ईस कार्यक्रम में सुरेश भाई, प्रमोद झिंझाडे, डा योगेन्द्र, निर्भय सिंह, वशिष्ठ राय वशिष्ठ,डा नवीन कुमार झा, अलका योगेन्द्र विन्नी, अशोक कुमार, आंनद, कुमार कृष्णन, राकेश कुमार सहित पुरे भारतवर्ष के पर्यावरण कार्यकर्ता उपस्थित थे। सुरेन्द्र साहू को राष्ट्रीय पर्यावरण सेवी सम्मान मिलने पर अनेक लोगों ने बधाई दिया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.