Media24Media.com: Gold Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी की भी बढ़ी चमक , जल्दी खरीद लो

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Gold Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी की भी बढ़ी चमक , जल्दी खरीद लो

Document Thumbnail

 Gold Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज शनिवार को एक बार फिर तेजी का माहौल बना हुआ है। सोने के भाव में आए उछाल के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 77,610 रुपये से लेकर 77,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 71,160 रुपये से लेकर 71,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमतों में भी आज मजबूती आई है। इस तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार चांदी आज 96,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।


देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 77,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 71,160 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 77,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 71,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 77,510 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 71,060 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 77,460 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 71,010 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 77,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 71,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।

लखनऊ सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 77,610 रुपये प्रति 10 ग्राम
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 77,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 71,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं, पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,510 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 71,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 77,610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 71,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना महंगा हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरू, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 77,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 71,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.