Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महिलांग परिवार के हर मोड़ पर गाड़ा समाज का अहम योगदान

Document Thumbnail

गाड़ा समाज का नुवाखाई कार्यक्रम संपन्न, महिलांग दम्पति ने दी समाजजनो को पर्व की बधाई दी


महासमुंद । हमारे जीवन के हर मोड़ में उत्कल समाज खड़ा रहा है। आशा करती हूँ आगे भी गांडा समाज से यह रिश्ता मजबूती के साथ बना रहेगा। आज हम दोनों जो कुछ भी हैं, उसमे सबसे बड़ा योगदान उत्कल गाड़ा समाज का है। उक्त बातें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग और पूर्व नपा उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिभुवन महिलांग ने कही।

अवसर था उत्कल गाड़ा समाज द्वारा आयोजित नुवाखाई मिलन समारोह का। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महिलांग दम्पति रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग ने संबोधित किया। उन्होंने जय जगन्नाथ के जयकारे एवं उड़िया मे नुवा खाई जुहार के साथ अपने सम्बोधन की शुरुआत की और कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाजजनो को नुवाखाई पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्कल गाड़ा समाज की वे और त्रिभुवन महिलांग व परिवार हमेशा आभारी रहेंगे। क्योंकि हमारे जीवन के हर मोड़ पर उत्कल समाज का भरपूर प्यार सहयोग मिला। समाज पूरी मजबूती के साथ हमेशा उनके साथ खड़ा रहा है।

बाद कार्यक्रम को पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग ने सम्बोधित किया। उन्होंने सर्वप्रथम समाजजनों को नुवाखाई पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज महिलांग परिवार को शहर के नागरिकों की ओर से जो प्यार सम्मान मिल रहा है, उसमें उत्कल समाज का भी अहम योगदान है। आज हम दोनों जो कुछ भी हैं, उसमे सबसे बड़ा योगदान मेरे उत्कल गाड़ा समाज का है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री महिलांग भावुक नजर आए। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष किनारी नायक ने की। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि इसी तरह संगठित रह कर समाज को आगे बढ़ाना है। संगठन में ही शक्ति है। विशिष्ट अथिति रायपुर के भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महानंद ने कहा कि समाज को शिक्षा के क्षेत्र मे और बेहतर करने की आवश्यकता है।

शिक्षा के माध्यम से ही हम बड़े से बड़े पद को प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप मे पार्षद पवन पटेल, निखिलकांत साहू, देवीचंद राठी, माधवी सिक्का, मनीष शर्मा, महेंद्र जैन, मुन्ना देवार, शंकर तांडी, उकिया तांडी उपस्थित रहे। उधद्बोधन पश्चात अतिथियों द्वारा उत्कल समाज के विभिन्न मांदी से आये वरिष्ठ नागरिकों का शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेट कर, समाज को संगठित करने उनके द्वारा किये गए विशेष कार्यों के लिये सम्मानित किया गया। महिलांग दम्पति ने नुवाखाई मिलन समारोह का भव्य आयोजन करने के लिए कार्यक्रम के संयोजक बबलू हरपाल, सहसंयोजक सूरज नायक और टीम को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन जगन्नाथ छुरा एवं आभार समाज के सह सचिव विक्की महानंद ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष सोनाधर सोनवानी, सचिव दशरथ महानंद, कोषाध्यक्ष सुनील नायक, सलाहकार समिति के महेंद्र सिक्का, बादल बघेल, बैजल भारती, दुर्गा प्रसाद नेताम परीखित हरपाल, सुदर्शन कुमार, बच्चन कुमार, दीपक नायक, सुरेन्द्र महानंद, जुगराज महानंद, लखन विभार, कन्हैया नायक, बबलू महानंद, मनोज कुलदीप, रिंकू महानंद, आशीष सिक्का, राहुल कुमार, अंशुल भारती, घनश्याम बाघ, बबलू छत्रि, विकास सागर, तुलसी कुमार, लोचन बघेल, अमन तांडी, रॉकी सोनवानी, धर्मेंद्र नायक, बुडू नायक, अजित बाघ, दामोदर सोना, ईश्वर छत्रि, सायबो नायक, राजेश्वर राय, कान्हा प्रधान, अजय प्रधान, प्रकाश सोनवानी, दारासींग छत्रि, राजू कुलदीप, ललित महानंद, बसंत महानंद,, अरुण छत्रि, घनश्याम नायक, भोला जगत, सोनू दीप, प्रफफुल सोनवानी, मनोज छत्रि, चंद्र कुमार सोना, प्रकाश तांडी, दुर्गेश तांडी,महेश तांडी, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

रुकू सोना के गीतों पर झूम उठे लोग
कार्यक्रम में सम्बलपुरी गायक रुकू सोना द्वारा प्रस्तुत सम्बलपुरी गीतों की धुन पर समाज के साथ कार्यक्रम में उपस्थित नागरिक झूम उठे। करीब तीन घण्टे तक चले गीत-संगीत कार्यक्रम ने समा बांध दिया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.