Media24Media.com: Festival Special Train : त्योहार पर घर जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, 6 स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Festival Special Train : त्योहार पर घर जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, 6 स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

Document Thumbnail

 Festival Special Train:  दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए भारतीय रेल द्वारा इस वर्ष 519 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच किया जाएगा. हर साल त्योहारों के अवसर पर रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है. इस वर्ष इन स्पेशल ट्रेनों की संख्या में भारी बढ़ोतरी की गई है.


इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भी दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ के अवसर पर 06 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, जिनमें

(1) 08893 गोंदिया – सांतरागाछी दुर्गा पूजा स्पेशल, (02 फेरे के लिए – गोंदिया से 04 एवं 09 अक्टूबर 2024)

(2) 08894 सांतरागाछी – गोंदिया, दुर्गा पूजा स्पेशल, (02 फेरे के लिए – सांतरागाछी से 05 एवं 10 अक्टूबर 2024)

(3) 08895 गोंदिया – छपरा छठ पूजा स्पेशल, (02 फेरे के लिए – गोंदिया से 03 एवं 04 नवंबर 2024)

(4) 08896 छपरा – गोंदिया छठ पूजा स्पेशल, (02 फेरे के लिए – छपरा से 04 एवं 5 नवंबर 2024)

(5) 08897 गोंदिया – पटना छठ पूजा स्पेशल, (02 फेरे के लिए – गोंदिया से 03 एवं 04 नवंबर 2024)

(6) 08898 पटना – गोंदिया छठ पूजा स्पेशल, (02 फेरे के लिए – पटना से 04 एवं 05 नवंबर 2024) शामिल है .

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.