Media24Media.com: छत्तीसगढ़ : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, मृतकों में ज्यादातर साहू समाज के लोग

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, मृतकों में ज्यादातर साहू समाज के लोग

Document Thumbnail

रायपुर । छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गयी।  वहीं तीन लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना लटवा के पास मोहतरा गांव की है।

जानकारी के मुताबिक बलौदाबाजार जिले में आकाशीय बिजली का कहर उस वक्त लोगों पर गिरा, जब खेत में काम चल रहा था। करीब दर्जन भर लोग खेत के किनारे पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े थे। इसी दौरान गरज चमक के साथ खेत में ही आकाशीय बिजली गिरी। जिसमें 7 लोगों को आकाशीय बिजली ने अपनी चपेट में ले लिया।


मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गयी है। जानकारी के मुताबिक बारिश के कारण तालाब किनारे पेड़ के नीचे सभी लोग खड़े थे। 

मृतकों में ये हैं शामिल

1. मुकेश पिता राजन उम्र 20 वर्ष 

2. टंकार पिता हेमलाल साहू उम्र 30 वर्ष  

3. संतोष पिता महेश साहू उम्र 40 वर्ष  

4. थानेश्वर पिता दाउ साहू उम्र 18 वर्ष  

5. पोखराज पिता दुखू विश्वकर्मा उम्र 38 साल  

6. देव पिता गोपाल दास उम्र 22 वर्ष  

7. विजय पिता तिलक साहू उम्र 23 साल।

 वहीं घायलों में 

1. विशंभर पिता थनवार  

2. बिट्टू साहू  और 3. चेतन साहू शामिल हैं।

मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 ग्रामीणों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 ग्रामीणों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा है कि मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.