Media24Media.com: दरोगा ने रिश्वत में मांगे 5 किलो आलू , एसपी ने किया निलंबित, जानें पूरा मामला

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दरोगा ने रिश्वत में मांगे 5 किलो आलू , एसपी ने किया निलंबित, जानें पूरा मामला

Document Thumbnail

 उत्तर प्रदेश : प्रदेश के कन्नौज जिले में पुलिसकर्मियों की एक अनोखी रिश्वत मांग का मामला सामने आया है, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। दरअसल एक मामले को निपटाने के लिए रिश्वत में पांच किलो आलू मांगने का ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद एक दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया।


कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र की चपुन्ना पुलिस चौकी में तैनात इंचार्ज रामकृपाल सिंह और एक शिकायतकर्ता का किसी मामले के निपटारे को लेकर ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें वह रिश्वत के तौर पर पांच किलो आलू मांग रहे थे। हालांकि फरियादी की तरफ से पांच की जगह दो किलो आलू ही देने के लिए कहा। जबकि रामकृपाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले पांच किलोग्राम आलू का सौदा तय हुआ था।

कार्रवाई जारी
वहीं इस मामले में एएसपी अजय कुमार ने बताया कि ऑडियो से पता चला है कि चौकी के इंचार्ज कथित तौर पर रिश्वत लेने की कोशिश कर रहे थे, जिसके संबंध में छिबरामऊ के क्षेत्राधिकारी ने रिपोर्ट भेजी थी। ये ऑडियो सामने आने के बाद रामकृपाल को बीते सात अगस्त को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में विभागीय कार्रवाई जारी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.