Media24Media.com: सरपंच की हत्या का खुलासा : दोस्त ने की थी हत्या, चाकू से किए 22 वार, बोला- पत्नी पर थी बुरी नजर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सरपंच की हत्या का खुलासा : दोस्त ने की थी हत्या, चाकू से किए 22 वार, बोला- पत्नी पर थी बुरी नजर

Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के संजारी थाना क्षेत्र में खेरथा गांव के सरपंच की हत्या का मामला पुलिस ने चंद घंटों में ही सुलझा लिया। हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका  दोस्त पोस्टमेन निकला। रविवार की आधीरात के बाद पोस्टमेन ने अपने सरपंच दोस्त को 22 बार चाकू मारा। जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच किया और साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी पोस्टमेन को गिरफ्तार कर लिया।


बता दें खेरथा गांव के सरपंच विक्रम सिन्हा की लाश उसके टेबर पार्टनर पोस्टमेन रामजी प्रजापति के घर पर मिली थी। विक्रम सिन्हा ने पंचायत चुनाव में पहली बार हिस्सा लेकर जीत हासिल की थी। विक्रम सिन्हा अक्सर रामजी प्रजापति के साथ बैठकर शराब पीता था। रविवार की रात को भी दोनों ने मिलकर शराब पी। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी और खाना खाया। देर रात करीब 2-3 बजे रामजी की पत्नी चीखते हुए बाहर निकली। शोर सुनकर गांव वाले भी एकत्र हो गए।

हत्या का पता चलते ही उन्होंने रामजी को उसके ही घर में बंद कर दिया। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सोमवार की सुबह सरपंच की खून से लथपथ लाश उसके घर पर मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पोस्टमेन रामजी प्रजापति गांव में कह रहा था कि उसने की सरपंच की हत्या की। घटना के बाद शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया कि सरपंच को 22 बार चाकू से गोदा गया। इस मामले में साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी रामजी प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी रामजी ने बताया कि सरपंच विक्रम सिन्हा उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था इस लिए उसकी हत्या कर दी।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.