Media24Media.com: CBI को सौंपा गया महादेव सट्टा एप मामला, दुबई में बैठा है किंगपिन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CBI को सौंपा गया महादेव सट्टा एप मामला, दुबई में बैठा है किंगपिन

Document Thumbnail

 Mahadev Satta App : छत्तीसगढ़ की सबसे ज्यादा चर्चित महादेव सट्टा एप मामला में एक नया मोड़ आया है, जहाँ सरकार ने महादेव ऐप मामले को सीबीआई को सौंपा दिया है. बता दे की महादेव सट्टा एप को लेकर कुल 70 केस दर्ज हैं. इन सारे प्रकरण सीबीआई को सौंपा गया है. इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. जिसकी जानकारी डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी है.


गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, 70 केस महादेव एप के संदर्भ में दर्ज थे. EOW में भी केस था. एक से बढ़कर अनेक प्रदेशों का ये मामला है. कुछ मुख्य आरोपी विदेश में भी है, ऐसी जानकारी है. सारे विषयों को देखते हुए सारे प्रकरण CBI को सौंप दिया गया है. अब CBI इस पर गंभीरता से जांच करेगी और कठोरता के साथ इस पर कार्रवाई होगी. विदेशों में भी जो लोग है उनको भी भारत लाया जाएगा. बता दें कि इस मामले में अब तक ईडी ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है.

ED करीब 16 महीने से महादेव ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है. प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दौरान ED ने आरोप लगाया था कि सिंडिकेट को संरक्षण देने वालों में उच्च पदस्थ राजनेता और नौकरशाह शामिल हैं. ED के अनुसार, इस मामले में करीब 6,000 करोड़ रुपए की आय का अनुमान था. ED, EOW के अलावा महादेव ऐप केस में SEBI भी जांच कर रही है.

ED की चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि महादेव सट्टा ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और शुभम सोनी ने सट्टेबाजी की काली कमाई को सफेद करने शेयर मार्केट में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश किया है. इसकी जांच भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) कर रही है.

ईडी ने कहा है कि उसकी जांच में छत्तीसगढ़ के कई उच्च पदस्थ नेताओं और नौकरशाहों की संलिप्तता सामने आई है। सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल, जो दुबई से फ़्रेंचाइज़िंग पैनल/शाखाओं के जरिए सट्टेबाजी के प्लेटफॉर्म का संचालन करते हैं, विशेष रूप से छत्तीसगढ़ से हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.