Media24Media.com: चरौदा में बच्चों को खिलाये कृमि की दवाई, बच्चों ने किया मेजर ध्यानचंद को स्मरण

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चरौदा में बच्चों को खिलाये कृमि की दवाई, बच्चों ने किया मेजर ध्यानचंद को स्मरण

Document Thumbnail

 आरंग‌। गुरुवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर विकासखंड में 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों और किशोर किशोरियों को कृमि नियंत्रक गोलियां स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में खिलाई गई। वही अंचल के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में आरएचओ श्रीमती उमा साहू और सुपरवाइजर श्रीमती नीला विश्वास स्कूल पहुंचकर बच्चों को कृमि की गोलियां खिलाई।


साथ ही बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए साफ सफाई का ध्यान रखते हुए संक्रमण से बचने आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा।वहीं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को बच्चो ने स्मरण किया।

इस मौके पर संस्था के वरिष्ठ शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल ने बच्चों को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाये जाने के कारणों का विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए जीवन में खेलकूद के महत्व को बताया। साथ ही फुगड़ी, कबड्डी, रस्सी कूद आदि खेल भी कराया।इस अवसर पर संस्था प्रमुख के के परमाल, वरिष्ठ शिक्षक अशोक चंद्राकर, सूर्यकांत चंद्राकर, दीनदयाल धीवर,डिलेश्वर साहू, शिक्षि

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.