Media24Media.com: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव गिरफ्तार, बलौदाबाजार हिंसा मामले में हुई कार्रवाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव गिरफ्तार, बलौदाबाजार हिंसा मामले में हुई कार्रवाई

Document Thumbnail

 रायपुर : बलौदाबाजर पुलिस ने भिलाई से विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है. उनके घर के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही. इस दौरान पुलिस और विधायक के समर्थकों के बीच जमकर बहस हुई. पुलिस जब देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर घर के बाहर आई तब भी समर्थकों ने हंगामा किया.




 मालूम हो कि बलौदाबाजार कलेक्टर कार्यालय में आगजनी की घटना के मामले में पुलिस दूसरी बार भिलाई पहुंची थी. फिलहाल पुलिस की टीम विधायक देवेंद्र यादव को लेकर बलौदाबाजार के लिए रवाना हो गई है.


 दरअसल, देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार हिंसा मामले में पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा था. पुलिस ने उन्हें नोटिस भी दिया, लेकिन विधायक की ओर से कोई जवाब नहीं दिया जा रहा था. विधायक पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया गया है.



Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.