Media24Media.com: Chhattisgarh : पंडित मिश्रा की कथा में गई नाबालिग हुई लापता, जांच में जुटी पुलिस

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Chhattisgarh : पंडित मिश्रा की कथा में गई नाबालिग हुई लापता, जांच में जुटी पुलिस

Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के दौरान पंडाल से एक 17 साल की नाबालिग लड़की की लापता होने की खबर है . बोरसी निवासी गुम युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत भिलाई नगर थाने में दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


भिलाई पुलिस के अनुसार 28 जुलाई को दोपहर एक बजे बोरसी क्षेत्र की 9 वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा अपनी मां और मामी के साथ जयंती स्टेडियम में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने आई थी. कथा के दौरान उसने अपनी मां से कहा कि वह बाथरूम जा रही है। 

कथा समाप्त हो जाने के बाद भी जब किशोरी नहीं लौटी तो उसकी मां को चिंता हुई. उन्होंने परिवार को इसकी जानकारी दी और परिवार के सदस्यों ने काफी खोजबीन की. पुलिस को भी सूचना दी गई. जब युवती का कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, फिलहाल पुलिस मामले की तलाश में जुट गई है। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.