Media24Media.com: छत्‍तीसगढ़ : जमीन में गाड़कर रखे नक्‍सलियों के 38 लाख कैश बरामद, बड़ी मात्रा में विस्‍फोटक भी मिले

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्‍तीसगढ़ : जमीन में गाड़कर रखे नक्‍सलियों के 38 लाख कैश बरामद, बड़ी मात्रा में विस्‍फोटक भी मिले

Document Thumbnail

 रायपुर । सुरक्षा बल और नक्‍सलियों के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा सीमा पर मुठभेड़ की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार धमतरी से सटे गरियाबंद और ओडिशा बॉर्डर के पास शोभा थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई इस मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से करीब 80 राउंड गोलीबारी हुई है।


पुलिस बल की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग की, जिसमें 38 लाख रुपये नकद बरामद किया गया। इस रकम में से 10 लाख रुपये पुराने 2000 के नोट थे, जिन्हें जमीन के नीचे गड़ा कर रखा गया था।

सर्चिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में यूबीजीएल (अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर), डेटोनेटर और बारूद भी बरामद किया है। धमतरी और गरियाबंद की संयुक्त डीआरजी टीम ने इस ऑपरेशन में सफलता प्राप्त की है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.