Media24Media.com: बाल गोपाल और राधा बनी बालाएं, गांव की गलियों में गोकुल की धूम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बाल गोपाल और राधा बनी बालाएं, गांव की गलियों में गोकुल की धूम

Document Thumbnail

देवराज साहू, पटेवा । समीपस्थ प्राथमिक शाला सलिहाभांठा (संकुल बनपचरी) के बच्चों के द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी और दही लूट धूमधाम के साथ मनाया। शाला के बच्चे राधा कृष्ण की वेशभूषा में सजधजकर दही लूट कर और मटकी फोड़कर लोगों को गोकुल की गलियों की याद दिलाया और रोमांचित किया। गांव के माताओं के द्वारा शाला में राधा-कृष्ण की पूजा कर उन्हें गांव भ्रमण के लिए आमंत्रित किया।


प्रधानपाठक योगेश निर्मलकर और शिक्षक धर्मेंद्र ध्रुव के मार्गदर्शन में शाला से सभी बाल गोपाल और राधा बनी बालाएं बैंड बाजा के साथ नाचते-कूदते गांव भ्रमण करने निकले। गांव में हर घर से इन बाल गोपालों का स्वागत और आरती, पूजा किया गया। गांव के लोगों द्वारा छः जगहों पर लगाए दही हांडी को नन्हे माखनचोर औऱ बाल राधाओं के द्वारा पिरामिड बनाकर फोड़ा गया और प्रतीकात्मक दही लूट किया गया। गांव भ्रमण के दौरान पूरे गांव वाले भी बच्चों के साथ झूमते नाचते हुए साथ चल रहे थे।

सभी बच्चे बड़े ही मजे से खूब नाचते झूम रहे थे। इसके पश्चात पालकों के लिए झूल मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिला पुरुष बारी-बारी से प्रतिभागिता किए। इसमें सावित्री ध्रुव, हेमलता साहू विजयी रहे। विजयी प्रतिभागियों को शाला परिवार व कार्तिक राम ध्रुव तथा हितेश दीवान के द्वारा पुरुस्कार प्रदान किया गया। गांव की जय पतई माता महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा भी शाला को इस आयोजन के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पिरीत राम साहू के द्वारा एक चांदनी व पंचराम ध्रुव के द्वारा एक पर्दा शाला को प्रदान किया गया। बड़ी संख्या में आए गाँव की महिलाएँ आखिर में समूह नृत्य कर बच्चों को प्रोत्साहित किए। गांव के लोगों ने इस कार्यक्रम की खूब सराहना की।

इस आयोजन की सफलता में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पिरीत राम साहू, बिसनी बाई दीवान, हेमलता ध्रुव, वीणा यादव, नीरा दीवान, हेमलता साहू, पंचराम ध्रुव, हितेश दीवान, विधायक प्रतिनिधि भुवन साहू, तिलक साहू, भोजराम साहू, गुलाब ध्रुव, दयालु राम ध्रुव, पुखराज यादव, युवराज ध्रुव, कीरित दीवान, पुरुषोत्तम बरिहा, कार्तिक ध्रुव, झड़ी राम दीवान, त्रिलोकी साहू, तेजराम साहू सहित गाँव की महिला समूह का विशेष योगदान रहा। शाला के पूर्व छात्रों ने भी इस दौरान भरपूर सहयोग किया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.