Media24Media.com: CG NEWS : घर के बाहर से 3 साल के मासूम को उठा ले गया आदमखोर तेंदुआ, जंगल में मिला सिर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : घर के बाहर से 3 साल के मासूम को उठा ले गया आदमखोर तेंदुआ, जंगल में मिला सिर

Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहवा थाना क्षेत्र बीरगुड़ी वन परिक्षेत्र के ग्राम कोरमूड में घर के सामने खेलते हुए गायब तीन साल के बच्चे का कटा सिर जंगल में मिला है. वन विभाग और ग्रामीण बाकी बच्चे के अवशेष की तलाश कर रहे. कल से ही वन विभाग की टीम और ग्रामीण लापता बच्चे की तलाश कर रहे थे, घर से करीब 250 मीटर दूर जंगल पहाड़ी पर लापता 3 साल के मासूम ऋतिक मरकाम का सिर मिला है. वही पास एक पायल मिली है, जिसे बच्चे ने अपने पैर में पहना था। 


घर के पास तेंदुआ के पंजे के निशान पाए गए, जिस पर तेंदुआ द्वारा बच्चे को उठा ले जाने की शंका जताई गई. इसकी सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम बच्चे को ढूंढने में लगी थी. आज बच्चे का कटा हुआ सिर जंगल में मिला है. बच्चे के बाकी अंशों की तलाश अभी भी जारी है। 

पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बताया गया कि यह सीजन तेंदुए द्वारा बच्चे देने का है. उनके पोषण के लिए ही शिकार पर निकलते हैं. प्रायः वह प्रयास करते हैं जीव जंतु का शिकार करते हैं. लेकिन दुर्भाग्य से जनहानि हुआ है. बताया गया कि जिले में यह तीसरा मामला है जहां तेंदुए ने बच्चे को शिकार बनाया है। 


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.