Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रूस की यात्रा पूरी करने के बाद ऑस्ट्रिया पहुंचे PM मोदी, जानें क्या है आज का कार्यक्रम

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस की दो दिवसीय यात्रा पूरी कर मंगलवार की रात को ऑस्ट्रिया पहुंचे। उनके आगमन पर भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने पीएम मोदी के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। इस दौरान दोनों की गले मिलते तस्वीर भी सामने आई है। पीएम मोदी ने कहा, नई दिल्ली-वियना के संबंध और प्रगाढ़ होंगे। भारतीय पीएम ने एक्स हैंडल पर इस यात्रा के कुछ ‘शब्द चित्र’ साझा किए हैं।


वहीं ऑस्ट्रिया के चांसलर नेहमर ने कहा कि पीएम मोदी का स्वागत करना उनके लिए खुशी और सम्मान की बात है। पीएम मोदी ने कहा आपसे मिलकर खुशी हुई। भारत-ऑस्ट्रिया की दोस्ती मजबूत है। आने वाले समय में यह और मजबूत होगी। दोनों देश वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

ऑस्ट्रियाई चांसलर द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल हुए पीएम
वहीं बुधवार को यानि आज पीएम मोदी ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे और ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ वार्ता करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी और ऑस्ट्रियाई चांसलर भारत और ऑस्ट्रिया के व्यापारिक नेताओं को भी संबोधित करेंगे। पीएम वियना में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे।वहीं मंगलवार को पीएम मोदी ऑस्ट्रियाई चांसलर द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल हुए। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने चांसलर नेहमर को गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने कहा कि वह आज उनकी चर्चाओं का इंतजार कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश वैश्विक भलाई को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

भारत- ऑस्ट्रिया राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ
उधर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बताया कि भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर।
जयसवाल ने कहा, ” दोनों देश इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। यह महत्वपूर्ण यात्रा भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों को नई गति प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को ऑस्ट्रिया गणराज्य के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन से मुलाकात करेंगे और नेहमर के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री और चांसलर भारत और ऑस्ट्रिया के व्यापारिक नेताओं को भी संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी को रूस के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल
वियना में पीएम मोदी ने ऑस्ट्रिया में रह रहे भारत के लोगों से लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। पीएम ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर भी मौजूद रहे। इससे पहले मास्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रेमलिन के सेंट एंड्रयू हॉल में आयोजित एक विशेष समारोह में भारत के पीएम मोदी को रूस के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया। इस पुरस्कार की घोषणा 2019 में की गई थी।

इस पुरस्कार स्वीकार करते हुए, पीएम ने इसे भारत के लोगों और भारत व रूस के बीच मित्रता के पारंपरिक बंधन को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को प्रदर्शित करता है। इस पुरस्कार की शुरुआत 300 साल पहले हुई थी। पीएम मोदी इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय नेता हैं।

 
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.